ETAWA NEWS: विकास खण्ड महेवा की ग्राम पंचायत दिलीपनगर मजरा बगलन में शैलेन्द्र राजपूत पुत्र श्रीकृष्ण राजपूत ने सहायक विकास अधिकारी महेवा को दिया प्रार्थना पत्र। वहीं शैलेंद्र राजपूत ने सहायक विकास अधिकारी से बाबूराम के घर से लेकर वीरेन्द्र के घर तक नाली निमार्ण कार्य की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रधान विनीता देवी द्वारा नाली व रोड का निर्माण नहीं कराया गया है वहीं रोड पर बरसात का गंदा पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों को गंदे पानी से होते हुए निकालना पड़ता है।वही ग्राम प्रधान की लापरवाही से संचारी रोग फैलने का डर है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रोड बनाने तथा संचारी रोग न फैलने के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन सरकारी रुपए का दुरुपयोग ग्राम प्रधान तथा सचिव द्वारा किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र के आम जनो को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शैलेंद्र राजपूत ने बताया की ग्राम बंगला में बाबूराम के घर से वीरेन्द्र के घर तक नाली न होने के कारण घरों व वर्षा का पानी रोड पर फैला रहता है।जिससे ग्रामीणों व राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है । रोड पर भरा बारिश का कीचड युक्त पानी ग्रामीण लोग परेशान।
शासन द्वारा चलाया जा रहा है संचारी रोग नियंत्रण अभियान लेकिन बगला में देखा जा रहा है। सड़कों पर भरा गन्दा कीचड़ युक्त पानी से कई घातक बिमारियों फैलने का डर रहता है। जिससे शासन द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाता है। लेकिन ग्राम प्रधान विनीता देवी द्वारा साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जिससे ग्रामीण बीमारियों से दूर रहें। पानी का कोई निकास नहीं होने के कारण भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं ग्रामीण। जिससे रोड पर बड़े बड़े गड्डे हो गए जिससे स्कूल के विद्यार्थी भी पानी में घुस कर जाते है। शैलेंद्र राजपूत व ग्रामीणों ने पानी निकास व रोड सही कराने का आवागमन किया है।







