Home इटावा बकेवर में वर्दी धारी ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या...

बकेवर में वर्दी धारी ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा

ETAWA NEWS: जिला इटावा के थाना क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत कस्बा चौकी बकेवर स्थित ओवर ब्रिज हाईवे पर ड्यूटी पर तैनात पीआरडी दरोगा के साथ दबंग ऑटो चालकों ने मारपीट की गयी। वही वर्दी धारी पर दबंग ऑटो चालकों का हमला। दबग ऑटो चालकों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वही पीडित पीआरडी दरोगा सुधीर प्रताप सिंह जानकारी देते हुए बताया कि बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल के पास कुछ ऑटो चालकों ने अपने ऑटो रोड पर लगा रखे थे जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी। वही जब दबंग ऑटो चालको से रोड से ऑटो हटाकर साइड में लगाने के लिए कहा तो उक्त ऑटो चालक अभद्र गाली गलौज देने लगे। वही जब ऑटो चालकों से कहा कि गाली क्यों दे रहे हो तो कुछ ऑटो चालक एकत्र होकर आये,और मारपीट करने लगे।तथा मारपीट में वर्दी पर लगे बैच भी तोड़ दिए और वर्दी फाड़ दी।वही दबंगों के हौसले सातमे आसमान पर जब एक वर्दीधारी ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा।यह बड़ा सवाल है बकेवर पुलिस पर वही देखने वाली बात यह होगी कि थानाध्यक्ष बकेवर इन दबंग ऑटो चालकों पर क्या कार्रवाई करेंगे।तथा अवैध ऑटो स्टैंड कब हटेगा।वहीं थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी एक ऑटो चालक को बकेवर पुलिस ने पकड़ लिया है। तथा दूसरा आरोपी ऑटो चालक भागने में सफल रहा।वह भी जल्द बकेवर पुलिस की गिरफ्त में होगा ।तथा बकेवर पुलिस आरोपी ऑटो चालकों पर कार्रवाई की करगी। और पीआरडी दरोगा सुधीर प्रताप सिंह को न्याय दिलाया जाएगा।।