Home उत्तर प्रदेश बकरी के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

बकरी के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

वन विभाग की टीम पर गुर्राया; 15 दिन पहले बाघ के हमले में हुई थी बच्चे की मौत

पिंजरे में फंसते ही तेजी से गुर्राकर लोगों की ओर झपटा तेंदु

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  पलिया क्षेत्र के राजा टापर गांव में कई दिनों से दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।तेंदुए के पकड़े जाने की खबर से ग्रामीणों और वन विभाग,दोनों ने राहत की सांस ली।लगभग 15 दिन पहले एक दूसरे बाघ ने गांव के एक इस घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल था। ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे थे और बच्चों को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। बाघ और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में एक बकरी को बांधा गया था, उसी बकरी की लालच में तेंदुआ पिंजरे में आकर फंस गया।15 दिन पहले बच्चे पर किया था हमला।पलिया क्षेत्र के देवीपुर गांव में 15 दिन पहले बाघ ने एक 4 साल के बच्चे का आधा चेहरा खा गया था।हमले की घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया था और लगातार निगरानी कर रहा था। तेंदुए के न फंसने के बाद पिंजरे के पास घास-फूंस रखकर बकरी बांधी गई।बकरी की आवाज सुनकर तेंदुआ पिंजरे में आ गया।रविवार को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। पिंजरे में फंसते ही लोगों को देखकर तेजी से गुर्राकर लोगों की ओर झपट पड़ा।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के तहत तेंदुए को पिंजरे सहित पलिया रेंज कार्यालय ले जाया गया।स्थानीय निवासी अनूप ने बताया कि तेंदुए के दहशत से हम लोग खेतों की ओर जाने से डरते है, लगातार तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।दुसरे ग्रामीण रामशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि इसका पकड़ा जाना बहुत ही जरूरी था। बच्चे,महिलाओं के ग्राम प्रधान मंजीत मौर्या ने बताया कि विगत कई माह से क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से गांव के लोग डरे हुए थे। हालांकि अभी भय पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। क्षेत्र में अभी एक टाइगर घूम रहा है।पलिया रेंजर विनय कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पहले ही पिंजरा लगाया गया था, जिसमें वह आज फंसा। उन्होंने जानकारी दी किचिकित्सकों द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।तेंदुए के पकड़े जाने के बाद गांव में फैली दहशत कम हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना की और राहत महसूस करने की बात कही।हालांकि, ग्रामीण अभी भी सतर्क हैं।वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त बढ़ा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।