KUSHINAGAR NEWS: हिंदू धर्म में श्रावण माह का विशेष महत्व है। जो भगवान शिव को समर्पित है। बकनहा गांव में स्थित भगवान शिव मंदिर में सुबह से ही जल अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी है। मंदिर के संस्थापक ओम प्रकाश गुप्ता ने शिव मंदिर के आस-पास सफाई कर दिया है। पानी तथा प्रकाश की व्यवस्था भी कराई गई है। बाबा धाम में जल अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होने से पहले बकनहाँ शिव मंदिर में दर्शन किया तथा गांव के ही शिव-भक्त मैनेजर कुशवाहा के ट्रैक्टर ट्राली से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। जिसको भगवा झंडा दिखाकर ओम प्रकाश गुप्ता ने रवाना किया। मैनेजर कुशवाहा की देख रेख में श्रद्धालु गए हैं। श्रद्धालु आत्मा गुप्ता ने बताया कि सभी एक साथ खाना बनाएंगे, जल अभिषेक करेंगे, प्रकृति व श्रावण मास का आनंद लेंगे। यात्रा शुरू होने से पहले सामाजिक कार्यकर्त्री श्रीमती कमला गुप्ता तथा श्री मैनेजर कुशवाहा की पत्नी श्रीमती इंदू कुशवाहा ने भगवान शिव का नाम लेकर ट्रैक्टर ट्राली की पूजा अर्चना की। इस यात्रा में 13 पुरुष वह 7 महिलाएं शामिल हैं। पवन कुशवाहा, मैनेजर कुशवाहा, राम उग्रह गुप्ता, अशोक वर्मा, इंदु कुशवाहा, राजकुमारी, आत्मा गुप्ता, अनीता।



