Home इटावा फॉरेस्ट गार्ड पर ग्रामीणों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप, जिलाधिकारी से...

फॉरेस्ट गार्ड पर ग्रामीणों से अवैध वसूली के गंभीर आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

ETAWA NEWS: विकास खंड बढ़पुरा के अंतर्गत ग्राम पृथ्वीपुर भौनकपुर के ग्रामीणों ने स्थानीय फॉरेस्ट गार्ड श्री इंटेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फॉरेस्ट गार्ड द्वारा आए दिन उनसे अवैध वसूली की जाती है। शिकायत के अनुसार, जानवर चराने पर ₹1000 प्रतिमाह की अवैध वसूली की जाती है, वहीं अपने खेत की वैध लकड़ी काटने पर कुल धनराशि का 20 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर कहीं अवैध लकड़ी कटान होता है और वे इसकी सूचना देते हैं, तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती, बल्कि ऐसे मामलों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि फॉरेस्ट गार्ड को उच्च अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है और स्वयं इंटेश कुमार दावा करते हैं कि “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, क्योंकि वसूली की गई राशि जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचती है।” ग्रामीणों एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला प्रमुख महासचिव आयुष चौधरी ‘रेशू’ के नेतृत्व में एक शिकायत पत्र जिलाधिकारी इटावा को सौंपा गया है, जिसमें फॉरेस्ट गार्ड के निलंबन, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अवैध वसूली को तुरंत रोकने की मांग की गई है। शिकायत पत्र पर दानिश अंसारी, फरीद, मुस्तफा, अन्नू, महेर, दिनेश कुमार, प्रशांत और शिवम,बन्तु, समेत कई लोग मौजूद रहे।