लाखों की शराब देख उड़े पुलिस वालों के होश
PRAYAGRAJ NEWS: थाना सिविल लाइन्स स्थित बस स्टैंड के बगल मे संचालित फीका कैफे की आड़ मे मदिरा पदार्थ को परोसा जा रहा था। सूचना पर थाना पुलिस सिविल लाइन तथा जिला आबकारी विभाग के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने छापा मारा।अवैध कारोबार की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हो गई। आबकारी सेक्टर तीन प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कई दिनों से शिकायत मिल रही थी लेकिन मौके कुछ मिला नहीं। शुक्रवार सटीक मुख़बीर द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर संयुक्त पुलिस की टीम के साथ चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह सुभाष चौराहा चौकी प्रभारी हनुमानमंदिर विकास आनंद वर्मा मय फोर्स हेड काँस्टेबल मनीष कुमार राय साथ पहुंचकर रँगे हाथ मदिरा परोस रहे तीन युवकों संतोष कुमार, सूजल पांडे, मनोज जोशी को धरदबोचा। चौकी प्राभरी आशुतोष ने बताया की कैफे मे बिना लाइसेंस की मदिरा परोसा जा रहा था। इसकी सूचना लगातार मिल रही थी। आज आबकारी की संयुक्त टीम के साथ फीका कैफे मे मौके पर पहुंचकर छापा मारा गया। रवस्टुरेंट मे दो पेटी मदिरा की बोतल महंगी ब्रांडेड शराब भारी मात्रा मे पकड़ी गई। आबकारी विभाग की टीम ने शराब की पेटी को जब्त कर लिया। सम्बंधित थाने सिविल लाइन्स ले गई कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही फीका कैफे के ओनर सिद्धांत जैन संवाददाता के सवाल का जवाब देने से बचते रहे।







