Home उत्तर प्रदेश फिल्मी स्टाइल में चोरी, दुकानदार को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर लूटा वीडियो वायरल

फिल्मी स्टाइल में चोरी, दुकानदार को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर लूटा वीडियो वायरल

SIDHARTHNAGAR NEWS: जनपद सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र में चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अतरमू आरा मशीन के सामने स्थित बिल्डिंग मटेरियल दुकान को निशाना बनाते हुए एक शातिर चोर ने दुकानदार को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई और उसके बेहोश होते ही गल्ले में रखे रुपये व उसकी जेब काटकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे चोर ने बेहद शातिर तरीके से दुकानदार को अपनी साजिश का शिकार बनाया। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।