Home उत्तर प्रदेश फिट रहने के लिए शारीरिक श्रम जरूरीर- प्रवीण श्रीवास्तव

फिट रहने के लिए शारीरिक श्रम जरूरीर- प्रवीण श्रीवास्तव

4
0

पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा निकाली गई साइकिल यात्रा
प्रातःकाल एक्सप्रेस
भदोही। पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए रविवार को गोपीगंज नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चैराहा से भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान साइकिल यात्रा शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर, झिलियापुल, पर्वतपुर, माधोपुर, अमवा, गोपपुर मोड़, रैपुरी चैराहा, ककराही, माधोरामपुर, काली देवी के आसपास का भ्रमण कर पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति लोगों को जागरूक किया। साइकिल यात्रा उत्सव लॉन मिर्जापुर रोड पहुंची तो वहां पर सेफ शॉप के प्रवीण श्रीवास्तव ने सभी साइकिल चालकों को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में सभी आराम चाहते हैं, कोई शारीरिक श्रम नहीं करना चाहता। जो कि बीमारी का मुख्य कारण है। सभी लोगों को ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए, एक घंटे तक योग व्यायाम करें, आसपास के कार्य साइकिल से करें। इससे हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने भदोही साइकिलिंग क्लब के कार्य की सराहनीय की। जो खुद स्वस्थ रहकर दूसरों को भी स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं।
इस मौके पर सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, बिंदु, डॉ.नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्य, सरफराज अहमद, बनारसी बिंद, जयप्रकाश दुबे, पंकज सिंह, लालती बिंद, साधना, रिया, वंदना, आरती, राजीव जायसवाल, कमलेश कश्यप, श्यामसुंदर बिंद, महेंद्र यादव, हिमांशु चैधरी, अबू हुरैरा, रितिक कनौजिया, गुलशन, रेनू, जयदेवी, जिगर गुप्ता ,जगदीश यादव, आशीष बिंद, फैज शेख, नैतिक कनौजिया, अजहान खां, विपिन चैधरी, रूहान अंसारी, उज्जवल गुप्ता, आनंद बिंद, नकीउद्दीन, रोहित बिंद, ताहा खां, आदर्श बिंद, शिवम, श्रीकांत, पवन, मोहित, मनोज, इमरान अहमद , संदीप बिंद, फैज आलम, हिमांशु बिंद, हंशराज पाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।