Home उत्तर प्रदेश फार्म 6 भरवाने हेतु भाजपा का युद्ध स्तर पर कैंप, घर घर...

फार्म 6 भरवाने हेतु भाजपा का युद्ध स्तर पर कैंप, घर घर जाकर भी भरवाया जा रहा फार्म 6

PRAYAGRAJ NEWS: महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता कैंपों में जाकर खुद भरवा रहे फार्म 6 2027 के रण में विजय पताका लहराने हेतु  भाजपा किसी भी कीमत पर ढिलाई के मूड  में नहीं है। एसआईआर के बाद अब फार्म 6 भरवाने को लेकर भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर के सभी 15 मंडलों में युद्ध स्तर पर कैंप लगाकर नए वोटरों को जोड़ने हेतु फार्म 6 भरवाने का अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता स्वयं विभिन्न कैंपों में जाकर समय देकर फार्म 6 भरवा रहे हैं। साथ ही वर्चुअल मीटिंग के द्वारा भी महानगर अध्यक्ष द्वारा लगातार अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा परिचर्चा की जा रही है। सादियाबाद, सलोरी, प्रीतम नगर, नया कटरा, शिवकुटी, विश्वविद्यालय, सिविल लाइन, अल्लापुर, पीपल गांव, कीडगंज, नैनी, मुट्ठीगंज आदि विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी द्वारा कैंप लगाकर व घर घर जाकर फार्म 6 भरवाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कैंपों में पहुंचे महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि थोड़े दिन और शेष हैं फार्म 6 भरने को लेकर इसलिए कार्यकर्ता तनिक भी ढिलाई न बरतें। जो भी नए मतदाता जुड़ना चाहते हों उनका पता लगाकर फार्म 6 भरवाएं खासकर युवा मतदाता न छूटने पाएं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से प्रयागराज महानगर ने आज तक हर अभियान को सफलता पूर्वक पूरा किया है। आज की मेहनत 2027 की राह आसान करेगी। डॉ शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, अरुण पटेल, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मयंक दुबे, अजय सिंह, मोहित गुप्ता, विश्वास श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।