Home उत्तर प्रदेश फार्म हाउस का ताला तोड़कर दो बैटरी व इनवर्टर चोरी

फार्म हाउस का ताला तोड़कर दो बैटरी व इनवर्टर चोरी

FATEHPUR NEWS:  बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे के निकट स्थित मुरली बाबू फार्म हाउस में अज्ञात चोरों ने देर रात दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर फार्म हाउस के अंदर घुसकर दो बैटरी और एक इनवर्टर उठा ले गए।
मंगलवार सुबह जब विजय कुमार फार्म हाउस पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी टूटी मिली और सामान गायब था। सुनील तिवारी ने बताया कि चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।