Home उत्तर प्रदेश फार्म को समय से भर कर बीएलओ के पास जमा करें:अशफाक

फार्म को समय से भर कर बीएलओ के पास जमा करें:अशफाक

PRAYAGRAJ NEWS: हनुमानगंज बाजार में कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के संबंध में एक आवश्यक बैठक करके अहमद ने सभी ग्राम वासियों से कहा कि आप अविलम्ब अपने-अपने फार्म को समय से नियमानुसार भरकर के बी.एल.ओ के पास अवश्य जमा कर दें।अन्यथा सरकार की गलत नीतियों के परिणाम आप सभी को भुगतने के लिए बाध्य होना पड़ेगा यदि आप फार्म किसी कारण बस गलत भर कर समायोजित कर देंगे तब भी आपको अपने साथ और अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए एक माह का समय मिल जाएगा इस बीच आपका फॉर्म मतदाता सूची में जोड़ने के लिए वैध होगा।अन्यथा निरस्त होने के बाद 2027 के मतदाता सूची से आपका नाम निरस्त हो जाएगा इसी प्रकार नए मतदाताओं को भी अब फार्म उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।कृपया बी.एल.ओ से संपर्क करके अपना फार्म प्राप्त करके आवश्यक कागजात लगाकर के समय से समायोजित करके उसकी एक प्रति अपने पास साक्ष्य के रूप में रख ले भाजपा सरकार आपका जैसे मनरेगा का अधिकार छीन रही है।वैसे ही मतदाता को मताधिकार के अधिकार से भी आपको वंचित करने के लिए कुचक्र रच रही है।उन्होने कहा कि अब आपको भाजपा सरकार के झांसे में ना आकर के अपने अधिकारों के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है।तभी भाजपा के काले कारनामों की कलई खुल पायेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता राम किशुन पटेल एंव संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रभारी देवराज उपाध्याय ने किया कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह,डा.अमर सिंह पटेल,राम मनोरथ सरोज,सलीम टाइगर,हृदयानन्द यादव,कंट्रोल रूम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,दीन मोहम्मद,गोपी,शिम्पू चैधरी,संतोष कुमार,हिमांशू कुलश्रेष्ठ,हर्रु सिंह सिंगरौर,सुशील मौर्या,अब्दुल कुद्दुस,मणि शंकर प्रसाद,राजेश कुमार गौतम,संजय जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।