Home इटावा फायरिंग एंव पथराव की घटना मे संलिप्त  वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़...

फायरिंग एंव पथराव की घटना मे संलिप्त  वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

ETAWA NEWS: पुलिस को बड़ी सफलता मिली फायरिंग एवं पथराव की घटना में संलिप्त 1अन्य वांछित अभियुक्त को पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया कब्जे से 1 तमन्चा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस व 2 खोखा कारतूस बरामद किये गये थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों मे पथराव-फायरिंग की वायरल वीडियों के संबंध मे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर  मु0अ0सं0 235/2025 धारा 190/191(2)/191(3)/109/131 बीएनएस पंजीकृत किया गया था । जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दतावली नहर पुल के पास चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि फायरिंग की घटना कारित करने वाला अभियुक्त तनुज वर्मा उर्फ शक्ति पुत्र प्रेम सिंह कहीं जाने की फिराक में है सूचना पर तत्काल थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त को आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी तो 01 गोली अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया ।पकड़े गये अभियुक्त से नाम पता पूछते हुये उसकी तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये । कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वायरल वीडियो जिसमें फायरिंग एवं पथराव की घटना दिख रही है उक्त घटना में मैं भी शामिल था ।पुलिस टीम थानाध्यक्ष फ्रेंण्डस कॉलोनी  अमित कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक नागेन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलान्स द्वारा कार्यवाही की गई।