Home उत्तर प्रदेश फात्मा वेलफेयर सोसाइटी के रोज़ा इफ्तार में दिखी क़ौमी यकजहती की झलक

फात्मा वेलफेयर सोसाइटी के रोज़ा इफ्तार में दिखी क़ौमी यकजहती की झलक

PRAYAGRAJ NEWS: गुरुवार को करैली साठ फिट रोड हमसफ़र गार्डन में फात्मा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रोज़ा इफ्तार पार्टी में सभी धर्म और विभिन्न जातियों के लोगों की भागीदारी और मुस्लिमों के साथ हिन्दू भाईयों ने एक साथ रोज़ा खोलकर क़ौमी यकजहती की तस्वीर पेश की। रोज़ा इफ्तार के बाद हाफ़िज़ इमरान अजमली की क़यादत में बा जमात नमाज़ ए मग़रिब भी अदा कराई गई।वहीं नमाज़ के बाद सभी ने एक दस्तरख्वान पर साथ में खाना भी खाया। डॉ नाज़ फात्मा, डॉ निहारीका केसरवानी, डॉ विश्वदीप केसरवानी, मैनेजिंग डायरेक्टर अमित यादव, डॉ जमशेद अली, डॉ नावेद शेख ,डॉ तारीक़ आलम, शिवम् यादव, मोहम्मद परवेज़, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, अर्सलान खान, फुज़ैल, फरज़न, आतिफ आदि मौजूद रहे।