Home उत्तर प्रदेश फाजिलनगर नपं अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही के निधन पर शोक की लहर

फाजिलनगर नपं अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही के निधन पर शोक की लहर

KUSHINAGAR NEWS: फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही  का मंगलवार- बुधवार की मध्यरात्रि को लखनऊ में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। इस दुःखद समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नवसृजित नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष स्व.शाही काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार की सुबह से ही नगरवासियों सहित बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक, सहयोगी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उनके फाजिलनगर स्थित आवास पर एकत्र हो गए। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे शव उनके आवास पहुंचा। जिसके थोड़ी ही देर बाद अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। उनका अंत्येष्टि संस्कार उनके पैतृक गांव में विधि-विधान से संपन्न हुआ, जहां उनके इकलौते पुत्र सूर्यांश शाही ने उन्हें मुखाग्नि दी। स्व. शाही अपने पीछे पत्नी सुनीता शाही, पुत्र सूर्यांश शाही, पुत्री श्रृषि शाही, भाई अजातशत्रु शाही, चाचा मुन्ना शाही और माता जी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष उनके भाई राजन शाही का भी निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में जिले सहित आस-पास के क्षेत्रों से कई राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और पत्रकारिता जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। जिन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कस्बे में व्यापारियों ने दुकानों को बंद रखकर शोक जताया।।पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, डॉ. पी.के. राय,
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, भाजपा महामंत्री संतोष दत्त राय,
सेवानिवृत्त आरटीओ डॉ. अजय त्रिपाठी,सेंट जोसेफ स्कूल के निदेशक सीओ जोश,
विहिम जिला अध्यक्ष डॉ. कमलेश शाही, सपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी, सपा विस अध्यक्ष विजय यादव, कुशीनगर नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल
तमकुही नपं अध्यक्ष जेपी गुप्ता, सुकरौली अध्यक्ष राजनेती कश्यप, भाजपा नेता राधेश्याम  पांडेय, सत्यम शुक्ला,कुलदीप उपाध्याय, मनोज चौबे, वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी विनय राय, विनयकांत मिश्र, सुरेंद्र राय, समाजसेवी अनिल जायसवाल,
प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला, पूर्व छात्र संघु अध्यक्ष विनीत कुमार बंटी,
पूर्व ग्राम प्रधानगण केदार सिंह, चुनचुन शाही, ब्रजेश पांडेय, विनय तिवारी, रमेश राय, लल्लन यादव, ओमप्रकाश रौनियार, कविंद्र राय, पं. राकेश पाठक, सुबोध त्रिपाठी, सभासदगण जेपी सिंह,राम सेवक सिंह, कमलेश वर्मा,श्यामु प्रसाद, बैरिस्टर गुप्ता, शमशाद आलम, खालिद, राकेश सिंह,आनंद सिंह
अधिशासी अधिकारी अमित सिंह, प्रधान लिपिक शुभम मिश्र
इसके अतिरिक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय,पूर्व मंडल अध्यक्ष डा कन्हैया शर्मा, श्रीनिवास राय व समाजसेवी पं.अजय शुक्ला ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।