KUSHINAGAR NEWS: साहित्यकार एवं अग्रहार संस्था के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय ‘मन्नू’ को जापान के टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ सोशल वेलफेयर में आयोजित एशिया पैसेफिक स्कूल साइकोलॉजी एसोसिएशन के आठवें अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में सम्मानित किया गया। उन्होंने स्कूल मनोविज्ञान में डिजिटल उपकरणों और तकनीक का एकीकरण : 21वीं सदी के विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य समर्थन में नवाचार विषय पर शोध प्रस्तुति दी।
सम्मान समारोह में उन्हें प्रो. पंच रामलिंगम, प्रो. एल.एम. लोपेज़, प्रो. जिरो सकाई, प्रो. पी. प्रकाश बाबू, प्रो. वी. कनागासिंगम, डा. ए. बहीराथन और प्रो. मिचिको इसिकावा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। श्री पाण्डेय ने अपनी 14 काव्य संग्रहों में से 8 संग्रह हिन्दी पुस्तकालय हेतु प्रो. मिचिको इसिकावा को भेंट किए।
कार्यक्रम में जर्मनी के मावाई सो थंगाराजाह, फलिस्तीन के प्रो. वाइल एम.एफ. अबूहसन, एवं एसडीएस एकेडमी के डॉ. टी. संथानम भी उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस ऑन तमिल कल्चर के 51वें समारोह में भी उन्हें अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मन्नू के इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से क्षेत्र में हर्ष की लहर है। श्री मन्नू को इस उपलब्धि पर डा.उमाकांत राय, डा.आद्या प्रसाद द्विवेदी, डा.रामदरश राय, डा.इंद्रजीत मिश्र, डा सुधाकर तिवारी, डा.प्रेमचंद्र सिंह, जितेंद्र पांडेय जौहर, सत्यप्रकाश शुक्ला बाबा, सुभाष पांडेय संगीत, आकाश महेशपुरी, अवध किशोर अवधू, हृदया नन्द शर्मा, आरके भट्ट बावरा, ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, भूपेंद्र राय गंवार, मनंजय तिवारी निर्मल, मोहन पांडेय भ्रमर, श्यामनारायण गुप्ता, हरेंद्र पांडेय आदर्श, संतोष गुप्ता संगम,बनारसी दास खरवार, मंगल प्रसाद आदि साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।







