फोटो:ताइंक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले फ़्यूजेनएड स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षु।
PRAYAGRAJ NEWS: फ़्यूजेनएड स्पोर्ट्स एकेडमी करेली, प्रयागराज ने जिला स्तरीय इंटर स्कूल ताइंक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह, स्वर्ण, सात रजत एवं तीन कांस्य पदक सहित 16 पदक जीते। फ़्यूजेनएड स्पोर्ट्स एकेडमी के चेयरमैन मोहम्मद तल्हा हन्फी के अनुसार वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल में 1 से 2 नवम्बर तक आयोजित हुई चैंपियनशिप में फ़्यूजेनएड स्पोर्ट्स एकेडमी के 13 बालक एवं पांच बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें बालक वर्ग में इब्राहिम, मोहम्मद ज़फ़र, कबीर हुसैन, नज़र ने स्वर्ण पदक, मोहम्मद शाह आलम, सुफ़ियान सिद्दीक़ी, रमज़ी, आबिद, अब्दुल्ला, मोहम्मद शाबान ने रजत पदक और खालिद ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में फ़िलज़ा फ़ातिमा व रुमैसा शाहिद स्वर्ण पदक, आक़िफ़ा फ़ातिमा ने रजत और हफ़्सा बतूल व उमैमा फ़ातिमा ने कांस्य पदक जीता। फ़्यूजेनएड स्पोर्ट्स एकेडमी को बेस्ट फेयर प्ले का अवार्ड भी दिया गया। चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर दस बालक एवं तीन बालिकाओं का चयन केडी बाबू स्टेडियम लखनऊ में 5 से 8 नवम्बर तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय ताइंक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस सफलता पर एकेडमी ने अपनी सीईओ इकरा नवाब’ और कोच अभिलाष कुमार का आभार जताया है।







