Home उत्तर प्रदेश फर्राटा पंखे में करंट आने से 8 माह की गर्भवती महिला की...

फर्राटा पंखे में करंट आने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत

चार मासूम बच्चों के सिर से उठा माँ का आंचल

FATEHPUR NEWS: रविवार को सुबह लगभग 6 बजे सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर मजरे निहालपुर (इब्राहिमपुर) गाँव की एक गर्भवती महिला बिजली के करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई, मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि रविवार को सुबह इब्राहिमपुर मजरे जगजीवनपुर गाँव में उस वक़्त एक दर्दनाक घटना घटित हो गई जिस वक़्त सभी मासूम बच्चों सहित परिवार के सदस्य सो कर उठ रहे थे।उस वक़्त निहालपुर (इब्राहिमपुर) के जितेन्द्र पटेल की पत्नी पूजा पटेल उम्र लगभग 33 वर्ष घर में झाड़ू लगा रही थी और बिस्तर के पास चल रहा फर्राटा पंखा में छूते ही उसमें अचानक करंट आने से महिला के गर्दन में पंखा चिपक़ गया और चीख पुकार और पंखे की अवाज सुनकर सो रहे मासूम बच्चे व परिजनों ने उठकर देखा तो पत्नी पूजा करंट में चिपक गई ये देख पति जितेन्द्र आनन – फानन में पंखा का प्लग निकाला और एम्बुलेंस को फोन करके पत्नी को खागा स्थित समुदायिक स्वास्थ केंद्र हरदो अस्पताल ले गए जहाँ पर चिकत्सकों नें मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के पति जितेन्द्र अपने क्षेत्र में मकान बनाने में मजदूरी करके जीवन यापन करता था और मृतका पूजा के एक 6 वर्षीय बेटा और तीन छोटी मासूम बेटियां हैं और मृतक़ पूजा अभी 8 माह की गर्भ अवस्था में थी। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह चंदेल ने बताया कि मृतक महिला की मौत के बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम हेतु शव को भेजकर विधिक नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।