Home उत्तर प्रदेश फर्जी शादी के नाम पर लाखों रुपए की वसूली मांगने वाले तीन...

फर्जी शादी के नाम पर लाखों रुपए की वसूली मांगने वाले तीन पुलिस सहित पांच गिरफ्तार,अपर पुलिस आयुक्त ने किया खुलासा

238
0

वाराणसी।शादी कराने का झांसा देकर दो लाख रुपये की रंगदारी व फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के मामले में सारनाथ थाना के तीन पुलिस कर्मियों सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस ने इनके खिलाफ धार 386/389/342/1208/323/504/419/420/406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।जिसमें सारनाथ थाना के पुलिसकर्मी और मऊ जिले के घोसी निवासी विनय कुमार,रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव के दीपक सिंह व कैंट थाना में तैनात मऊ जिले के प्रशान्त सिंह के अलावा शिवपुर थाना क्षेत्र इंद्रपुर स्थित कांशीराम आवास की संगीता मिश्रा व ऊषा को सिंहपुर अण्डर पास के पास से गिरफ्तार कर लिया है।जिसका खुलासा अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने अपने कार्यालय में किया।गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में सारनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह, महिला कांस्टेबल संगीता देवी, मंजू जायसवाल, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी यादव, अनिल कुमार आदि रहे।