सोशल मिडिया पर वाइरल ड्रोन कैमरा एवं बदमाशों की खबर भ्रामक
SAHARANPUR NEWS: चिलकाना/सुल्तानपुर* लगातार ड्रोन कैमरे ओर चोरो की फर्जी खबर को थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने संज्ञान मे लेते हुए थाना छेत्र के ग्राम गुमटी, भोजपुर तगा, फिरोजाबाद आदि ग्राम मे जिम्मेदार लोगो के बीच बैठक का आयोजन किया। थाना चिलकाना छेत्र मे कुछ दिनों से सोशल मिडिया पर फर्जी खबर प्रकाशित हो रही थी जिसमे बताया जा रहा था कि ग्रामीण छेत्रो मे चोरी की घटना के लिए बदमाशों द्वारा ड्रोन कैमरे उड़ाये जा रहे है जिससे ग्रामीणों मे दहसत का माहौल बना हुआ था ओर जानकारी के अनुसार ग्रामीण छेत्रो मे लोगो द्वारा एक टीम गठित कर रात्रि मे पहरा दिया जा रहा था जिसे गंभीरता से लेते हुए थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी द्वारा थाना चिलकाना छेत्रो के ग्राम गुमटी, भोजपुर तगा, फिरोजाबाद, टोड़रपुर, ओर समगौर आदि गांव मे ग्राम के प्रधान ओर जिम्मेदार लोगो के बीच जाकर मीटिंग का आयोजन किया गया। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने बताया कि सोशल मिडिया पर ड्रोन कैमरा ओर चोरो के सम्बन्ध मे भ्रामक खबर फैलाई जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण छेत्रो मे कही भी इस प्रकार की कोई बात सामने नहीं आयी उन्होंने ग्रामीणों से भी सख्त हिदायत देते हुए समझाया कि कोई भी व्यक्ति अगर इस तरह की झूटी अफवाह फैलाएगा तो उसके विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी।







