Home उत्तर प्रदेश फतेहपुर में हो विकास प्राधिकरण की स्थापना: अविनाश सिंह चौहान

फतेहपुर में हो विकास प्राधिकरण की स्थापना: अविनाश सिंह चौहान

FATEHPUR NEWS: क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान द्वारा वर्तमान मानसून सत्र में फतेहपुर को विकसित करने के लिए सदन में फतेहपुर विकास प्राधिकरण गढन की मांग चर्चा के दौरान की गई। श्री सिंह ने सदन के सभापति मानवेन्द्र सिंह को अपने सम्बोधन में बताया कि फतेहपुर गंगा व यमुना जैसी बड़ी नदियों के मध्य है। वहीं जनपद से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरा है, सरकार की नीति भी है कि राष्ट्रीय राजमार्गो के दोनों ओर औद्योगिक कारिडोर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में 1552 राजस्व गांव व 816 ग्राम पंचायतें हैं। फतेहपुर में विकास प्राधिकरण बनने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ – साथ धार्मिक और पर्यटन महत्व वाले स्थानों को भी नई पहचान मिलेगी, इसके साथ ही सुनियोजित विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। फतेहपुर के विकास की मांग पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। श्री मिश्र द्वारा एमएलसी अविनाश सिंह चौहान को आभार ज्ञापित किया गया। आशीष मिश्रा ने बताया कि सभापति द्वारा मांग को स्वीकार करते हुए सरकार द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित करने को भेजा गया है।