हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता राम शरण सिंह के न आने से टली सुनवाई
FATEHPUR NEWS: शहर में चल रहे मकबरा-मस्जिद विवाद को लेकर बुधवार को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी थी। हिन्दू पक्ष से विजय प्रताप सिंह के अधिवक्ता राम शरण सिंह और मुस्लिम पक्ष से अनिल कुमार श्रीवास्तव और फिरोज खान बहस करने के लिए कोर्ट पहुंचे पर हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता राम शरण सिंह के नहीं आने से सुनवाई टल गई। मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब कोर्ट से अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तारीख मिली है। इससे पहले भी इस मामले में 10 सितंबर और 17 सितंबर को सुनवाई टल चुकी है। फिलहाल धार्मिक विवाद को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर रखे थे। बताते चलें कि 13 साल से चल रहे इस विवाद में 11 अगस्त को भाजपा जिलाध्यक्ष के आह्वान पर हिंदू संगठन के करीब 2 हजार कार्यकर्ता मकबरे में घुस गए थे। मजार पर आरती की और मजार में तोड़फोड़ की गई थी। इस मामल में पुलिस ने 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में प्रशासन द्वारा 75 पन्नों की रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजी गई थी। 10 सितंबर को कोर्ट ने इस स्थल पर मुतवल्ली नियुक्त किया था। इसके बाद 17 सितंबर को सुनवाई की तारीख तय की गई थी।







