Home उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब प्रतापगढ़ का एक शिष्टमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला

प्रेस क्लब प्रतापगढ़ का एक शिष्टमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला

PRATAPGARH NEWS: प्रेस क्लब प्रतापगढ़  अध्यक्ष  जगत बहादुर सिंह प्रबंध समिति के नेतृत्व में प्रेस क्लब प्रतापगढ़ का एक प्रतिनिधि मंडल नवागत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर से मिलकर जनपद में बेहतर सेवा की अपेक्षा में बधाई दी। प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के शिष्टाचार भेंट वार्ता के दौरान उभय पक्ष में विस्तृत चर्चा हुई।  प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अशोक की लाट स्मृति चिन्ह के रुप में पुलिस अधीक्षक को भेंट किया। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रेस क्लब प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पंकज दुबे वरिष्ठ पत्रकार, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद शरीफ खां एडवोकेट महासचिव प्रवंध समिति, वरिष्ठ पत्रकार हरी लाल विश्वकर्मा पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब, वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष प्रेस क्लब , कोषाध्यक्ष अंशुमान सिंह पत्रकार, जे एन बरनवाल वरिष्ठ पत्रकार , मोहम्मद वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इश्तियाक एवं प्रेस प्रवक्ता आसिफ सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।