Home उत्तर प्रदेश प्रेम प्रसंग पर पिता ने किया हत्या का सनसनीखेज मामला, कुल्हाड़ी से...

प्रेम प्रसंग पर पिता ने किया हत्या का सनसनीखेज मामला, कुल्हाड़ी से चेहरा कुचला

24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

FATEHPUR NEWS:  फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र में एक नृशंस प्रेम हत्या का मामला सामने आया है। मलवा थाना क्षेत्र के सरायशहजादा नहर पुलिया के पास अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा दी। मृतक की पहचान सौरभ यादव (30-35 वर्ष, निवासी टकपुरा, इटावा) के रूप में हुई है, जबकि हत्या का मुख्य आरोपी उसकी प्रेमिका का पिता अभिमन्यु (55 वर्ष) और उसके सहयोगी बबलू पटेल व संजय पटेल हैं। पुलिस के अनुसार, सौरभ यादव फरवरी 2024 से इटावा में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। दिसंबर 2025 में लड़की अपने घर ग्राम हरसिंहपुर लौट आई। 19 जनवरी 2026 को सौरभ उससे मिलने गया, तभी लड़की के पिता अभिमन्यु और अभिमन्यु के दामाद बबलू पटेल और अन्य साथियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने पहले सौरभ का गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पहचान छुपाने के लिए कुल्हाड़ी से चेहरा बुरी तरह कुचला। शव को नहर के पास फेंक दिया गया। इस पर मलवा पुलिस ने सूचना मिलते ही 24 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद हुई। इस प्रकरण में अभिमन्यु (55 वर्ष) – लड़की का पिता (मुख्य आरोपी), बबलू पटेल (35 वर्ष) – अभिमन्यु का दामाद और अभिमन्यु का साथी संजय पटेल (42 वर्ष) गिरफ्तार किए गए हैं जबकि अंकुश पटेल उर्फ लाले और राजेन्द्र पटेल उर्फ देवी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
मलवा थाना प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर और उनकी टीम में तेजतर्रार एवं जांबाज कई बड़े खुलासों के चर्चित वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार तथा उप निरीक्षक मनोज कुमार आदि की सफलता से आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।