राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने ग्रहण कराई सदस्यता
SAHARANPUR NEWS: गुरुवार को प्रियदीप त्यागी ने केंद्र सरकार में कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी से क्षेत्र के विकास के संबंध में मुलाकात की तत्पश्चात राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की विचारधारा को अपनाते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें उन्हें पार्टी राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नियुक्त किया प्रियदीप त्यागी ने पार्टी का धन्यवाद करते हुए पार्टी की विचारधारा के अनुरूप किसान मजदूरी सेवा करने की बात कही इस अवसर पर चौधरी अर्जुन सिंह वरिष्ठ शिष्य चौधरी चरण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रामपुर मनिहारान अमरीश कुमार, अशोक कुमार, चौधरी विनय कुमार, चौधरी जगदीश सिंह, अशोक प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।







