KUSHINAGAR NEWS: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पढ़ेगा कुशीनगर, बढ़ेगा कुशीनगर की भावना के साथ जन सहयोग से चलाये जा रहे शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, वनस्पति विज्ञान की आचार्य डॉ0 वीना कुमारी, पत्रकार सतीश सिंह, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र के जन्मदिन के अवसर पर हाटा विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय जाखनी में विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि शिक्षण सामग्री भेंट कर पढ़ने व आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में बरगद, हरसिंगार, चांदनी, कनेर, गुड़हल आदि पौधों का रोपण भी हुआ। संचालन संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र एवं अतिथियों का स्वागत व आभार प्रधानाध्यापिका पद्मावती सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत मिश्र, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, इंद्र कुमार मिश्र, त्रिलोक चंद्र गुप्ता, अनिता राय, अनिल तिवारी, प्रवीण राव, अमित सिंह, राजू कुमार, रितेश सिंह, धीरज मिश्र, सुमित राय, मुरली मनोहर, हरगोविंद राव, नीतीश गौड़, अजरा खातून, दीनानाथ प्रसाद, दुर्गावती देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।







