Home इटावा प्राथमिक स्तर की खो खो प्रतियोगिता बीआरसी प्रांगण में आयोजित की गयी

प्राथमिक स्तर की खो खो प्रतियोगिता बीआरसी प्रांगण में आयोजित की गयी

ETAWA NEWS: विकास खण्ड ताखा के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले प्राथमिक स्तर के छात्र छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खो खो प्रतियोगिता बीआरसी मामन के प्रांगण में आयोजित की गई।जिसमें कौआ और मामन के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न संकुलों से 14 टीमों ने प्रतिभाग किया।बच्चों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया और काफी खुश दिखे।प्रतियोगिता का शुभारंभ एआरपी अश्वनी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उसमें भाईचारे की भावना विकसित होती है।उन्होंने सभी बच्चों के लिए अपने खर्चे से स्वल्पाहार की व्यवस्था की।बालक वर्ग का फाइनल मैच कौआ और मामन के बीच खेला गया जिसमें कौआ की टीम विजेता तथा मामन की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग  का फाइनल मैच और अघीनी के बीच खेला गया जिसमें मामन विजेता तथा अघीनी उपविजेता रही।ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर व विकास यादव सभी विजेता टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।अजीत कुमार,संदीप सिंह,प्रदीप शर्मा, अंकुर यादव और मुनीश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।बीरेंद्र सिंह,मोहित भदौरिया,सौरभ कुशवाहा,मोहित कुमार मनोज शाक्य, केशव दुबे समेत कई शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।