ज्ञापन देते सपा छात्र सभा के पदाधिकारी
ETAWA NEWS: प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा विनीत कुशवाहा के निर्देश और जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा रवी यादव विधायक के नेतृत्व में समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार द्वारा पांच हजार प्राथमिक विद्यालय को बंद व मर्ज करने पर विरोध जताया और राज्यपाल संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष रवी यादव विधायक ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पांच हजार प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है सीधा-सीधा गरीब, किसानों के बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है और भाजपा का शुरू से ही यही एजेंडा रहा है कि कैसे प्रदेश के मध्य और गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा सके, ताकि वह भाजपाइयों से सवाल न पूछ सकें, अपने हक की लड़ाई न लड़ सकें, भारतीय जनता पार्टी प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर कर बहुत सारे बूथों को भी बंद करना चाहती है, जिससे जो भाजपा के खिलाफ वोट डलता है उस वोट को रोका जा सके, भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही शिक्षा विरोधी है, हमेशा गरीब आम जनता के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है वैसे भी भाजपा शासन में शिक्षा व्यवस्था वेंटिलेटर पर है आज कोई भी गरीब बच्चा भाजपा शासन में अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक तरफ पांच हजार प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का फैसला करती है, वहीं दूसरी तरफ हजारों की संख्या में शराब के ठेके खोलने को कहती है, आज प्रदेश में स्थिति यह है कि शिक्षा के लिए गरीब बच्चों को लड़ना पड़ता है और भाजपा शासन में शराब पीना हो तो किसी भी चौराहे पर चले जाओ ठेके खुले मिलेंगे। भाजपा शुरू से ही शिक्षा विरोधी, युवा विरोधी, रोजगार विरोधी रही है, ऐसी सरकार को 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता सबक सिखाकर प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी।।जिलाध्यक्ष ने महामहिम राज्यपाल से मांग की है जो पांच हजार प्राथमिक विद्यालय भाजपा द्वारा बंद किए जा रहे हैं, उस प्रस्ताव को तत्काल भाजपा वापस ले अन्यथा समाजवादी छात्र सभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर जय पहलवान जिला महासचिव छात्र सभा, दीपक यादव, आरिफ हुसैन, पंकज यादव, प्रिंस कुमार, प्रज्जवल यादव, मकसूद अली, लालू यादव, आशीष कुमार, विनीत यादव, गोविंद कुमार, शिवम कुमार, अंकित कुमार, शिवम कुमार, पवन कुमार, प्रतीक यादव, दीपू सिंह, जीतू शर्मा, बृजेश कुमार, सीटू यादव, छोटू गौतम सहित बड़ी संख्या समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।







