Home उत्तर प्रदेश प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर लटकता मिला तालाबच्चों के भविष्य से...

प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर लटकता मिला तालाबच्चों के भविष्य से खिलवाड़

JALAUN NEWS: जनपद जालौन के ब्लॉक डकोर क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही को उजागर करती एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम औता में स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दोपहर करीब 1 बजे तक विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला।गौरतलब है कि विद्यालय का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है, लेकिन इसके बावजूद स्कूल में ताला लटका मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पढ़ाई-लिखाई का कार्य कितनी गंभीरता से हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां तैनात शिक्षक और प्रधानाध्यापक मनमर्जी से स्कूल खोलते और बंद करते हैं। यदि मन हुआ तो समय पर स्कूल खुलेगा, नहीं तो बच्चों को ताला ही नसीब होगा।गांव के अभिभावकों का कहना है कि सरकार बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य को मजबूत बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदार शिक्षक ही अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं निभा रहे। यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसा है।
इस पूरे मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) प्रीति राजपूत ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि जांच में विद्यालय बंद पाया गया तो सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा और इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में दोषी शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा।