Home उत्तर प्रदेश प्राथमिक विद्यालय लोहेपार में समाजिक संस्था नयी दिशा ने कराया पौधरोपण

प्राथमिक विद्यालय लोहेपार में समाजिक संस्था नयी दिशा ने कराया पौधरोपण

KUSHINAGAR NEWS: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पंचायत मथौली बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय लोहेपार के परिसर में बच्चों को पौधों की महत्ता से अवगत कराते हुए बरगद, गुलमोहर, नीम, हरसिंगार, बॉटल ब्रश आदि पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह, प्रतिनिधि मनीष सिंह, भगत जी, प्रधानाध्यापक तेज प्रताप सिंह, मयंक सिंह, निर्मला वर्मा, रागिनी सिंह, कुसमावती देवी, संगीता देवी, मोनू, नरसिंह, साहनी, रामू, मुरारी, श्रीराम, सत्यजीत सिंह, नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र आदि उपस्थित रहे।