Home उत्तर प्रदेश प्रातः काल एक्सप्रेस की खबर का हुआ असर,बिजली विभाग ने जर्जर पोल...

प्रातः काल एक्सप्रेस की खबर का हुआ असर,बिजली विभाग ने जर्जर पोल किया दुरुस्त

MIRZAPUR NEWS: ईमामबाड़ा स्थित बागकुंजलगिरी बगीचा इलाके में लगे जर्जर पोल की खबर राष्ट्रीय हिंदी दैनिक प्रातः काल एक्सप्रेस ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर छपते ही बिजली विभाग हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्सियन मनीष कुमार श्रीवास्तव ने तत्काल जेई तनिष्क मिश्रा को मरम्मत का आदेश दिया। आदेश मिलते ही जेई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में जर्जर पोल को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। मरम्मत होते ही क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और कहा कि अब मौत का खंभा सुरक्षित हो चुका है, जानमाल का डर खत्म हो गया।बिजली विभाग ने वाकई शानदार काम किया है। अगर ये विभाग चौकन्ना न होता तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। मौत के खंभे को ठीक कर हमें नई जिंदगी दी है।बिजली बिल का बिल हम समय-समय पर जमा करेंगे,चाहे एक रोटी कम खानी पड़े। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की जमकर सराहना की और राष्ट्रीय हिंदी दैनिक प्रातः काल एक्सप्रेस का भी आभार जताया।