Home उत्तर प्रदेश प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में सशक्त पहल

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में सशक्त पहल

KAUSHAMBI NEWS : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (NMNF) के अंतर्गत पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक तकनीकों से प्रशिक्षित कर उन्हें कृषि विस्तार की मजबूत कड़ी के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ट वैज्ञानिक ने प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया। डॉ. अजय कुमार  ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की उत्पादन लागत में कमी, मृदा स्वास्थ्य में सुधार, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकता है। इसी क्रम में मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह जी ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के मूल सिद्धांत, जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र, देशी गाय आधारित खेती, फसल चक्र, मृदा जीवांश संरक्षण तथा जैव-इनपुट्स के प्रयोग की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में फील्ड डेमो और समूह चर्चा भी शामिल हैं। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार केशरी जी ने कृषि सखियों के खरीफ सत्र के फसलो की चुनोतियो एवं उसकी सफलता के बारे में चर्चा की और कहाँ कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात कृषि सखियाँ अपने-अपने गांवों में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रेरित करेंगी तथा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।