प्रदर्शन में ठेका बंद करो, विद्यालय चालू करो’ के लगे नारे
JHANSI NEWS: समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष बृजेंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षक सभा व मजदूर सभा ने संयुक्त रूप से पांच सूत्र ज्ञापन महामहिम राजपाल को जिलाधिकारी द्वारा सौंपा। इस दौरान ठेका बंद करो, विद्यालय चालू करो’ की बाजी की गई। जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला ने कहा कि शिक्षा बंद करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है उन्होंने ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का जो निर्णय दिया गया है वह न केवल शिक्षा विरोधी है बल्कि यह संविधान के अनुच्छेद 21 ए द्वारा प्रदत मौलिक अधिकार निशुल्क शिक्षा और अनिवार्य बाल शिक्षण की प्रतिकूल है । उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का निर्णय ग्रामीण एवं पिछले क्षेत्र में रहने वाले लाखों बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय किया है यह कदम विशेष कर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश जैसा प्रतीत होता है, विद्यालयों का बंद होना शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन के समान है इससे लाखों छात्राओं का नामांकन उपस्थिति और शिक्षक प्रभावित होगा ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही शिक्षा संसाधनों की भारी कमी है ऐसे में विद्यालयों को बंद कर होना सामाजिक विषमता को और गहरा करेगा , बड़ी संख्या में शिक्षकों की सेवाएं भी संकट में होगी यह निर्णय भारत सरकार की सबको शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और सतत विकास लक्ष्य एसडीजी 4 के खिलाफ है, मांग करते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से बंद विद्यालयों को चालू किया जाए, शिक्षा के क्षेत्र में बजट वृद्धि और शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए , इस निर्णय पर न्यायिक और संवैधानिक जांच कर कर इसकी समीक्षा की जाए। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से इस प्रदेश का किसान, मजदूर रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर है। श्रम पोर्टल को तत्काल खोल दिया जाए तथा लाभार्थियों को उसका लाभ दिया जाए। पुराने श्रम कानून को बहाल किया जाए तथा नए श्रम संहिता को समाप्त किया जाए। साथ ही यह भी बताया कि अगर वर्तमान सरकार ने जन विरोधी और शिक्षा विरोधी निर्णय वापस नहीं लिया तो समाजवादी शिक्षक सभा पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान पूर्व मंत्री अजय सूद , अरविन्द सिंह दांगी, दिलीप कुमार यादव, सत्येंद्र यादव, लखनलाल यादव, अरशद अयूब, राधेलाल बौद्ध , रघुवीर, विजय झासिया , मोहित यादव, रोहित परीक्षा, विश्व प्रताप सिंह, अमित यादव बबीना, अबरार अली, ठाकुर अमित सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।







