Home उत्तर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ने प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की इकाई ने की शिष्टाचार...

प्रांतीय अध्यक्ष ने प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की इकाई ने की शिष्टाचार भेंट

PRATAPGARH NEWS:  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्रा.सं.) के शिव शंकर सिंह से शनिवार को बेल्हा की जिला इकाई ने उनके निजी आवास रायबरेली में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात की और प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जनपदीय इकाई की ओर से सिरमौर, रामचंद्र भगवान का चित्र एवं बुके देकर बधाई संग शुभकामना दी। इसके साथ अध्यक्ष जी को विश्वास दिलाया कि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर शिक्षकों के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा हेतु जनपद प्रतापगढ़ की जिला एवं ब्लॉक इकाई सदैव साथ रहेंगी। आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप के नेतृत्व में शिक्षकों व संगठन दोनों का मान सम्मान व स्वाभिमान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। शिष्टाचार भेंट के दौरान  2004 में नियुक्त शिक्षकों के  पेंशन, प्रधानाध्यापक सरप्लस समायोजन, जयपुर में होने वाले अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन , संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उपरोक्त मुद्दों पर मुख्यमंत्री से मिलकर उनको सबसे अवगत कराकर समस्या का समाधान कराया जायेगा। टीम आरएसएम फतेहपुर मंडल अध्यक्ष से भी सुखद मुलाकात हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक राय, जिला महामंत्री जय प्रकाश पाण्डेय, जिला मंत्री अरुण द्विवेदी,अमित ओझा, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार वैश्य, मंत्री दिनेश कुमार मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष कुंडा भागवत केशरवानी, संरक्षक ब्लॉक इकाई बाबागंज कृपा शंकर पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष बाबागंज सुरेंद्र कुमार पांडेय, जिला संयुक्त मंत्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष मांधाता अखिलेश प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर डा.कामेश्वर मणि त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।