Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने फिर उजाड़ा एक हंसता...

प्रयागराज में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने फिर उजाड़ा एक हंसता खेलता परिवार

PRAYAGRAJ NEWS:  करेली निवासी अबरार अहमद उम्र 38 वर्ष जो की थाना करैली स्थित 60 फीट रोड पर रहते थे और शाहजहांपुर में बैंक में कार्यरत थे जहां से ट्रांसफर होकर अभी तकरीबन तीन चार महीने पहले प्रयागराज आए थे वहीं सोमवार को प्रातः काल करीब 6:30 बजे बाइक से अपनी पत्नी जो कि अध्यापिका है वह प्रतापगढ़ में कार्यरत है व बच्ची जिसकी उम्र तकरीबन 2 वर्ष है को छोड़कर अपने घर वापस जा रहे थे तभी नूरुल्ला रोड पर  नगर निगम के ट्रक ने टक्कर मारते हुए सर पर गाड़ी चला दी जिससे सर पूरी तरह से छत विक्षत हो गया और मौके पर ही अबरार अहमद की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है पत्नी और बच्चों को जानकारी नहीं हो पाई है।