PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज मंडल ने झांसी मंडल को 4-0 से हराकर अंतर मंडलीय रेलवे फुटबाल चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमाया। डीएसए मैदान पर शनिवार रात खेले गये फाइनल मैच में विजेता टीम के लिए राजेश कुमार यादव, राकेश यादव जूनियर, मनीष कुमार और शाहिद अहमद ने गोल किया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि सीनियर डीएफएम से शैलेंद्र कुमार सिंह ने पुरस्कार वितरित किये। शाहिद अहमद को मैन ऑफ द मैच, राजेश कुमार यादव को बेस्ट स्कोरर, सुदीप सिंह को बेस्ट गोलकीपर और राकेश वर्मा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। मैच में शशि मोहन मिश्र, कबीर खान, योगेश चंद्र एवं विवेक सिंह निर्णायक रहे। इस मौके पर प्रयागराज मंडल खेलकूद सचिव धर्मेंद्र निषाद, सुरेश शर्मा, सुशील ओझा, जफर आलम, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक गौर, राजेश कुमार मौजूद रहे।








