प्रयागराज, 25 नवंबर 2025। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने आज संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमित कुमार उपाध्याय को महानगर प्रयागराज छात्र प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुँवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज के निर्देश पर की गई।
महानगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ‘एडवोकेट’ विश्वंभर सिंह राजू प्रधान महासचिव , किरन सिंह जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया कि पार्टी उच्च नेतृत्व से प्रयागराज महानगर की कार्यकारिणी गठित करने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसी क्रम में छात्र प्रकोष्ठ के नेतृत्व की जिम्मेदारी श्री उपाध्याय को सौंपी गई है।
मनोनयन पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पार्टी को उम्मीद है कि अमित कुमार उपाध्याय संगठन द्वारा सौंपे गए सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
मनोनयन की प्रतिलिपि सूचनार्थ प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज को प्रेषित की गई है।
उल्लेखनीय है कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक हाल के दिनों में युवा वर्ग में अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए छात्र संगठन स्तर पर सक्रिय रूप से नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर रहा है।







