Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज के 10 केन्द्रों पर मूल्यांकन, तैयारियां पूरी-डीआईओएस

प्रयागराज के 10 केन्द्रों पर मूल्यांकन, तैयारियां पूरी-डीआईओएस

PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज के 10 केन्द्रो पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इण्टर की कापियों का मूल्यांकन बुधवार से शुरू होने जा रहा है। डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि मूल्यांकन की सभी तैयारियां पूरी हो गयी है। यह मूल्यांकन जीआईसी, सीएवी, डीएवी मीरापुर,   कराथवेस्ट गर्ल्स कालेज, कुलभास्कर आश्रम इण्टर कालेज, एंग्लोबंगाली, केपी इण्टर कालेज, जगत तारन गर्ल्स, भारत स्काउट गाइड और ईश्वर शरण इण्टर कालेज मे सुबह 10 बजे से मूल्यांकन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के दौरान बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।