PRAYAGRAJ NEWS: ईश्वर शरण इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक सरोज कुमार (योगी) को उत्तर प्रदेश राज्य जिमनास्टिक टीम का चयनकर्ता घोषित किया गया है। यह घोषणा डॉ भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या के प्राचार्य ने एक पत्र जारी कर किया है। सरोज कुमार (योगी) विगत 20 वर्षों से लगातार उत्तर प्रदेश राज्य की जिमनास्टिक टीम के बालक- बालिका दोनों वर्ग के चयनकर्ता नियुक्त किए जा रहे हैं स 2025-26 के लिए भी वह चयनकर्ता नियुक्त किए गए हैं स यह प्रयागराज के लिए गौरव की बात है। सरोज कुमार के चयन पर प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों, कोच, शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। श्री सरोज कुमार भवम योग शोध संस्थान प्रयागराज के संस्थापक भी हैं स







