Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज के मुस्लिमों ने फिर दिखाई मानवता की झलक

प्रयागराज के मुस्लिमों ने फिर दिखाई मानवता की झलक

एक बार फिर से यादगारे हुसैनी इन्टर कालेज बना स्नानार्थियों के लिए आश्रय स्थल
PRAYAGRAJ चौक कोतवाली क्षेत्र का विद्यालय यादगारे हुसैनी इन्टर कालेज ने स्नानार्थियों के लिए एक बार फिर से खोल दिए कालेज के द्वार प्रबंधक गौहर काज़मी द्वारा स्नानार्थियों की भारी भीड़ और आश्रय के लिए भटक रहे लोगों के लिए कालेज के द्वार खोल दिए। जहां लगभग डेढ़ हज़ार से उपर स्नानार्थियों ने शरण ली हुई है भारी संख्या में भीड़ को देखते हुए प्रबन्धक गौहर काज़मी के साथ शिक्षक रज़ा अब्बास ज़ैदी भी देर रात तक कालेज में श्रद्धालुओं के सोने खाने की व्यवस्था में लगे रहे। वहीं अधिक संख्या में भीड़ को आता देखते हुए कालेज के दूसरे तल पर अकबर हॉल को भी खोल दिया गया और वहां पर भी स्नानार्थियों को ठहराने का इंतेज़ाम कराया जा रहा है।