Home उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री का भदोही में हुआ स्वागत

प्रभारी मंत्री का भदोही में हुआ स्वागत

BHADOHI NEWS: रविवार को प्रभारी मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का आगमन भदोही जनपद में हुआ। जिसका उद्देश्य गोपीगंज होटल ग्लोबल में रुक कर जलपान किया  और ज्ञानपुर नगर में मोदी सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती को लेकर लोगों से संवाद करना और सफाई कर्मी बिजली कर्मियों का सम्मान करना था ।
कार्यक्रम के क्रम में प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा सर्वप्रथम गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में विभिन्न व्यापारी एवं दुकानदारों से जीएसटी दरों में कटौती पर संवाद किया, वही नगर पालिका परिषद कार्यालय पर सफाई कर्मियों एवं बिजली कर्मियों का सम्मान किया। इसके बाद वह ज्ञानपुर नगर में अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता के नेतृत्व में सफाई कर्मियों का सम्मान किया और दुकानदारों से संपर्क किया इसके बाद राजस्व तिथि गिरी में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की फिर जौनपुर के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. विनोद बिद,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे,पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी, रमेश पांडेय, बालदत्त पांडेय, प्रहलाद दास गुप्ता, बृजेश संजय गुप्ता, प्रियंका बिद, अखंड प्रताप सिंह,श्रीकांत जायसवाल, महेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।