Home अमेठी प्रधानों और ग्रामीणों से अपराध नियंत्रण रखने को किया संवाद

प्रधानों और ग्रामीणों से अपराध नियंत्रण रखने को किया संवाद

AMETHI NEWS: पुलिस ने ग्राम प्रधानों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने का आग्रह किया। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने को परतोष पुलिस चौकी पर ग्राम प्रधान और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पुलिस ने ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की। पुलिस ने गांव स्तर पर सुरक्षा समिति बना कर अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए सहयोग की अपील की है। मुंशीगंज प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने रविवार को चौकी परिसर में शांति कमेटी की बैठक की। इसमें क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान और संभ्रांत व्यक्ति पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा बैठक का उद्देश्य पुलिस और जनता एक दूसरे को समझे। इससे कानून व्यवस्था का पालन होने से अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लग सके।उन्होने कहा सर्दी मौसम में चोरी, पशु तस्करी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। गांव में होने वाले छोटे-छाेटे अपराध को बैठक कर सुलझाने का प्रयास करें। आगामी स्वतंत्रता दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। कोतवाल ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से गांव के प्रमुख चौराहे, कस्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई । उन्होने कहा कोई समस्या या अपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में कई लोगो ने सुझाव दिए। इस दौरान चौकी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह,हेड कांस्टेबल दिलीप, अशोक सिंह, धीरेन्द्र,प्रधान प्रतिनिधि सोनू यादव,बबलू यादव, भाजपा मंडल महामंत्री रामेंद्र जायसवाल, वीएचपी प्रखंड अध्यक्ष उदयभान सिंह, अशोक पाण्डेय, अभिमन्यु सिंह,राम कुमार, चंद्र भान,मोहन यादव सहित तमाम प्रधान और क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।