Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र का हो रहा विकास: सांसद...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र का हो रहा विकास: सांसद शशांक मणि त्रिपाठी

दिल्लीपनगर पैलेस में सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन आयोजित

KUSHINAGAR NEWS: शारदीय नवरात्र के अवसर पर कसया विकास खंड क्षेत्र के ग्रामसभा कुंडवा उर्फ दिलीपनगर स्थित दिलीपनगर पैलेस में सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट जनों और कवियों को सम्मानित किया गया शनिवार की रात्रि में श्रीमती कुमुद सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सराहनीय है। भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरी होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, संस्कृति, खेल, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में विकास हो रहा है। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से विविध कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में योगदान के लिए सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी, खेल में डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, को खेल जगत में उत्कृष्ट कार्य हेतु  ट्रस्ट के ट्रस्टी कुंवर नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में कवि संतोष शर्मा, आकाश महेशपुरी, दुर्गेश दुर्लभ, अवध किशोर अवधु ने अपनी ओजपूर्ण एवं मनोरंजक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुंवर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा में लगे व्यक्तित्वों को सम्मानित करने तथा साहित्य एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संचालन डॉ. घनश्याम तिवारी ने किया। इस अवसर पर कुंवर सुरेंद्र कुमार सिंह, कुंवर वीरेंद्र कुमार सिंह, कुंवर मृगेन्द्र कुमार सिंह, कुंवर शशि भूषण प्रसाद नारायण सिंह