Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान की हुई शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान की हुई शुरुआत

PRATAPGARH NEWS: भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन 17 सितम्बर से प्रारंभ “सेवा पखवाड़ा अभियान” के अंतर्गत रविवार को जिले के एक शिक्षण संस्थान में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. शिवाकांत ओझा (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश) ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि – “स्वच्छता ही सेवा है और सेवा ही धर्म है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश को एक नई दिशा दी है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही स्वच्छ और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने परिसर की साफ-सफाई कर यह संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत देंगे।