PRATAPGARH NEWS: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में विविध आयोजन हुए। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ। कार्यक्रम के दौरान सीएचसी परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार ने चिकित्सा कर्मियों को सेवा पखवाड़ा के तहत प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन डाॅ. राहुल गुप्ता व संचालन एसपी चैबे ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्र, पूर्व सभासद बृजेन्द्र पांडेय, मिथिलेश जायसवाल, रंजन जायसवाल, बीपीएम बीपी पांडेय आदि रहे। वहीं सेवा पखवाडा के तहत भटनी गांव में वन विभाग तथा स्वामी करपात्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पौध रोपण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गयी। कार्यक्रम का संयोजन रेंजर हनुमान प्रसाद ने किया। पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी करपात्री सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष अनुराग तिवारी ने पौध रोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर देवेन्द्र नारायण मिश्र, रामबाबू मिश्र, अरूण मिश्र, शिवकुमार यादव, अवध बिहारी, जगदीश प्रसाद, भोलई पटेल, संतलाल कोरी, रोहित कोरी, अरबाज आदि रहे।







