Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पुलिस उत्पीड़न से पथ विक्रेता गण आक्रोशित

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पुलिस उत्पीड़न से पथ विक्रेता गण आक्रोशित

VARANASI NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पथ विक्रेताओं का उत्पीड़न को लेकर रविवार को भारतीय पथ विक्रेता संघ की बैठक सेनपुरा स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में वाराणसी पुलिस द्वारा पथ विक्रेताओं को उत्पीड़न करते हुए उन्हें उजाड़ा को लेकर विशेष चर्चा हुई। वहीं प्रधानमंत्री के द्वारा पथ विक्रेताओं के हित में तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। ठीक उसके विपरीत वाराणसी में पथ विक्रेताओं को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा उत्पीड़न करके उनके व्यवसाय को हटाया जा रहा है।जिससे वाराणसी के सभी पथ विक्रेताओं को अपने परिवार के जीवोंकोपार्जन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है व तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसके बावजूद अगर पथ विक्रेता किसी अधिकारी के पास सरकार द्वारा जारी अध्यादेश पथ विक्रेता अधिनियम 2014 जो की पथ विक्रेताओं के हित में है संसद द्वारा पारित है पथ विक्रेताओं के द्वारा दिखाया जाता है लेकिन अधिकारी उसको मानने के लिए तैयार नहीं है ।वाराणसी में अभी तक तमाम टेंपो स्टैंड बना दिए गए हैं।परंतु अभी तक एक भी टाउन वैडिंग कमेटी के तहत वेंडिंग जोन नहीं बनाया गया है। इस पर भी इस बैठक में चर्चा हुई कि आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है वाराणसी पुलिस प्रशासन के द्वारा यातायात के नाम पर पथ विक्रेताओं को सिर्फ उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है।बैठक में मुख्य रूप से रोशन अग्रहरि सुनील केसरी, शशि भूषण, रूपेश कुमार जायसवाल, मंगल सिंह देवेंद्र शाह सीमा पांडे सूरज पांडे शिवजी चौरसिया ममता गुप्ता जमुना गुप्ता गणेश चौरसिया प्रमोद सिंह राजा बाबू जायसवाल शिवकुमार जायसवाल समाज सेविका काजल तिवारी पिंकी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष बांकेलाल व संचालन संस्थापक संयोजक आशीष कुमार गुप्ता ने किया।