KUSHINAGAR NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए गए नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार केवल नीति बदलाव नहीं बल्कि यह करोड़ों भारतीयों के जीवन को आसान बनाने वाला एक परिवर्तनकारी सुधार है। यह बदलाव आम लोगों के लिए घरों में खुशियाँ और आर्थिक स्वतंत्रता लेकर आएगा। 2025 के सुधार “जीवन में आसानी, व्यापार में आसानी” के विजन को दर्शाते हैं l यह उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कहा। वह गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कसया के एक होटल में आयोजित घटी जीएसटी मिला उपहार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कुशीनगर विधानसभा सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) स्वतंत्रता के बाद से भारत का सबसे महत्वाकांक्षी अप्रत्यक्ष कर सुधार है। इसे 1 जुलाई 2017 को “एक देश, एक कर, एक बाजार” के सिद्धांत के साथ शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार का सबसे बड़ा फायदा लाखों घरों को मिली कर राहत है। रोजमर्रा की कई चीजों पर कर कम होने से घर का खर्च आसान हुआ और लोग ज्यादा खर्च कर सके। यह मोदी सरकार की जनता की भलाई और आम मध्यम वर्ग की मुश्किलों को समझने की प्रतिबद्धता दिखाता है।स्थानीय विधायक पीएन पाठक ने जीएसटी सुधारों पर चर्चा करते हुए कहा कि घटी जीएसटी भारत आत्मनिर्भर के संकल्प को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि यह पहली सरकार है जिसमें व्यापार कर में कटौती की है। इसके पहले की सरकारें व्यापार कर में बढ़ोतरी करती थी।अलग सरकारों ने अलग- कर के नाम व्यापारियों और देश को लूटा लेकिन पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में टैक्स घटाकर व्यापारी और देश की जनता को उपहार दिया है।सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, व्यापार मण्डल कसया के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। संचालन कुशीनगर मण्डल अध्यक्ष आद्या प्रसाद पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ छेदी शर्मा, पूर्व जिला मंत्री अमित पाण्डेय,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, व्यवसायी राजू जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, मनोज सोनी, सुधीर वर्मा , पप्पू अग्रवाल, प्रमोद जायसवाल, विनोद जायसवाल, विजय सिंह, राजेश मद्धेशिया, विनय प्रताप राव,मण्डल अध्यक्ष राजेश राव, अमरजीत कुशवाहा,किन्नरेश चौबे, बच्चा सिंह, सहित सैकड़ों व्यवसयी, कामगार और भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों उपस्थित थे।







