Home उत्तर प्रदेश प्रदेश व्यापी खाद की किल्लत को लेकर आप ने सदर तहसील पर...

प्रदेश व्यापी खाद की किल्लत को लेकर आप ने सदर तहसील पर किया घेराव सौंपा ज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर किसानों को खाद नहीं मिली तो सरकार के खिलाफ आप करेगी बड़ा आंदोलन:सर्वेश यादव

PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वाहन पर किसानों को खाद न मिलने के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश में किसानों की जरूरत के वक्त न नहरों में पानी है न सरकारी खाद के दुकानों पर खाद ऐसे में कई बार किसानों को भीगते हुए खाद की दुकानों पर लंबी लाइनों को देखकर हर किसी को तरस आ जाए लेकिन योगी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही उल्टा किसानों को ही आए दिन लाठी का शिकार होना पड़ रहा है
व्यथित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भीगते हुए तहसील मुख्यालय के गेट पर जमीन पर बैठकर  सरकार को जगाने की कोशिश किया व सरकार विरोधी नारे लगाए। काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि पिछले दिनों खाद के लिए लाइन में बारिश में भीगते हुए लोगों की वीडियो वायरल हुई यह प्रदेश की सच्ची तस्वीर है जहां बड़े पदों पर बैठे कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री जी ए सी कमरों में बैठकर सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त हैं वहीं प्रदेश का किसान बिना पानी बिना खाद दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि जब जब किसानों को खाद की जरूरत पड़ती है। यादव ने कहा इस तरह की कालाबाजारी उत्तर प्रदेश में नहीं चलेगी किसानों को जल्द से जल्द उचित दर पर खाद उपलब्ध कराई जाए नहीं तो पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करता नजर आएगा। इस मौके पर अंजनी कुमार मिश्र, पल्लवी मालवीया, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज निषाद, रवींद्र यादव, अरुण कुशवाहा, आजमा परवीन, अर्पित साहू, विशाल यादव, राहुल पटेल, मो जैद, ओम मिश्रा, मोहम्मद अजमल, मित्रा कैथवास, गोलू सोनकर, मुकेश जायसवाल रमाकांत कश्यप, डॉ जावेद, कप्तान पटेल ,राहुल कसेरा, रवि मिश्रा, रावेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।