भईया जी, देश में कभी भी किसान के नाम पर चुनाव नहीं हुआ : फूल सिंह पटेल
JALAUN NEWS: सामाजिक न्याय एवं किसान मच की बैठक पियानिरंजनपुर गाँव में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गुलाब सिंह प्रधान ने की तथा संचालन डॉ० वीरेन्द्र निरंजन ने किया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश निरंजन भईया जी मौजूद रहे। सभा को सम्बोधित करते हुये सन्तोष राजपूत जिला अध्यक्ष ने कहा अति वर्षा से किसानों की फसलें बरबाद हो गयी है। सरकार की ओर से किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला। अब रवि फसल बुआई के लिये खाद नहीं मिल रही है। किसान परेशान है। प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष फूल सिंह पटेल ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा किसानों को सही रेट खाद नहीं मिल पाता आजादी के बाद कभी किसान के नाम पर चुनाव नहीं हुआ। मंच के राष्ट्रीय प्रमुख महा सचिव अकवाल सिंह पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश में संगठन का कार्य चल रहा है। नवम्बर माह में 3 दिन का दौरा छत्रपति साहू जी महाराज के यहाँ कोल्हापुर में होने जा रहा है। दिनांक 31 दिसम्बर को राय बरेली में राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी जी भी सम्मिलित होंगे। किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश निरंजन भईया ने कहा कि किसानों की जो समस्या है। सरकार उसमें सहायक बने संगठन मजबूत होगा तो सरकार को बात माननी पड़ेगी जिसका उदाहरण नेपाल है। जिस प्रकार किसानों को उन्नत्ति के रास्ते पर जाना चाहिये था यह नहीं हुआ। इसी प्रकार रोजगार भी नहीं मिला खाद यूरिया के दाम तो बढ़ा दिये जाते हैं। लेकिन मौके पर खाद नहीं मिलती शराब तो बराबर उपलब्ध रहती है। लेकिन खाद की कमी हो जाती है। किसाने के ऊपर अगर 1 लाख रूपये का कर्जा है तो उसका नाम सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाता है। लेकिन पूँजी पत्तियों के यहाँ कोई नहीं जाता। गाँव की समस्याओं को लेकर किसान मंच संर्घष करेगा, गाँव की रास्ता को लेकर भी संर्घष किया जायेगा। कार्यक्रम को राजकिशोर गुर्जर, चतुर सिंह निरंजन, महेश परिहार, ओम प्रकाश साहू मान सिंह निरंजन, मनोज कुमार, अशोक निरंजन, महेश निरंजन, मुलायम सिंह, वीरेन्द्र कटकरी, मुन्ना सिंह भेंड, मैथिली मास्टर, कौशल किशोर, विमल पाल आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया।







