Home उत्तर प्रदेश प्रदेश में बीजेपी की सरकार से जनता परेशान:कांग्रेस

प्रदेश में बीजेपी की सरकार से जनता परेशान:कांग्रेस

MIRZAPUR NEWS: आओ चलें गांव की ओर और वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर कार्यक्रम मझवा विधानसभा के पहाड़ी ब्लाक के दाढ़ी राम मंडल के अध्यक्ष इजहार हाशमी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.शिव कुमार पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वोट  चोर गद्दी छोड़ अभियान  के साथ हस्ताक्षर अभियान किया गया है। डाक्टर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनता की समस्याओं को अनदेखी किया जाता है और कहा जबसे केंद्र एवं प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है जनता परेशान हुई है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में कांग्रेसियों द्वारा वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिससे आम जनता भी वोट चोरी के मामले से रूबरू हो सके। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी सम्बोधित किया। जबकि जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने संबोधित करते हुए कहा कि मझवा विधानसभा क्षेत्र कि जानता के लिये भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा कोई भी योजना नहीं लाया गया है जिससे जनता को लाभ मिल सके। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विजय दुबे पहाड़ी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पीसीसी सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब चंद्र पांडेय   राम लखन मास्टर छोटू चौबे  सिटी  ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे ।