Home उत्तर प्रदेश प्रत्येक नागरिक का मत ही है, लोकतंत्र का मूल आधार :नीलम गुप्ता

प्रत्येक नागरिक का मत ही है, लोकतंत्र का मूल आधार :नीलम गुप्ता

पीडीए के तहत चलाया गया मतदाता जागरण अभियान
LUCKNOW NEWS: बांदा में विशेष गहन पुनरीक्षण के द्वारा पी डी ए के तहत मतदाता जागरण अभियान क्रमशः चलाया गया। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता लगातार इसकी अगुवाई कर रही। उन्होंने व्यापक अभियान छेड़ रखा है उनके साथ विशेष आमंत्रित सदस्य श्याम बाबू खंगार त्वरित गति से इस अभियान को आगे बढ़ा रहे है नीलम ने कहा कि भारत जैसे बड़ी जनसँख्या वाले और विविधता से परिपूर्ण राष्ट्र में जहाँ प्रत्येक नागरिक का मत ही लोकतंत्र का मूल आधार है, इस मत का सही महत्व तब ही हो सकता है, जब मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन और समावेशी हो। दीर्घ अंतराल के बाद शहरीकरण, प्रवासन, मृतकों के नाम , दोहरे पंजीकरण, अशिक्षा,  तथा तकनीकी व्यवधानों के कारण मतदाता सूची में त्रुटियाँ उत्पन्न हो जाती हैं। ताकि प्रत्येक नागरिक की वास्तविक उपस्थिति सूची में सुनिश्चित की जा सके।विधि के अनुसार, मतदाता सूची को संशोधित किया जाना चाहिए । 1951 से 2004 तक 8 बार एसआईआर किया जा चुकाहै । मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और झारखंड में अंतिम एसआईआर 01.01.2003 को हुआ था, जबकि पश्चिम बंगाल, गुजरात, तमिलनाडु के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों, महाराष्ट्र आदि में अंतिम गहन, पुनरीक्षण 01.01.2002 को संपन्न हुआ था। कुछ राज्यों जैसे असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड में यह 01.01.2005 को आयोजित हुआ था। इस प्रकार अंतिम एसआईआर 21 साल सेअधिक पहले 2002-2004 में किया गया था, इन तिथियों का उल्लेख इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके आधार पर यह पता चलता है कि वर्षों से कहाँ गहन सत्यापन नहीं हुआ और कितनी आवश्यकता है कि 2025-26 का यह एसआईआर अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। वर्तमान विशेष पुनरीक्षण01 उद्देश्य है—निर्वाचक नामावली का घर-घर जाकर वास्तविक भौतिक नामांकन करना। इसके अंतर्गत बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) सीधे प्रत्येक घर पहुँचकर मतदाता की वास्तविकता, पते, पहचान, निवासऔर पात्रता की पुष्टि करते हैं। यह प्रक्रिया सामान्य संक्षिप्त पुनरीक्षण से कहीं अधिक व्यापक और सघन होती है, क्योंकि इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी पात्र नागरिक सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति शामिल न हो। इस सम्बन्ध में हमारी टीम व्यापक रूप से कार्य कर रही है और सत्यापन घर-घर भ्रमण के दौरान किया जा रहा है ।